नियामताबाद। विकास खंड कार्यालय में पंचायत चुनाव के लिए रविवार को कुल 152 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिया। अब विकासखंड क्षेत्र में एक हजार 392 पदों के लिए कुल 2 हजार 382 उम्मीदवार अपने भाग्य आजमाएंगे।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए आरओ डीपी सिंह ने बताया कि एक हजार 392 पदों के लिए कुल दो हजार 498 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। नामांकन के पहले दिन कुल 88 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए 497, एक सौ 42 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 360 व एक हजार एक सौ 62 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 195 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जबकि दूसरे व अंतिम दिन ग्राम प्रधान के लिए 228, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 279 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 939 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। इस प्रकार ग्रामप्रधान के लिए 725, बीडीसी के लिए 639 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल एक हजार 134 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। वहीं जांच के दौरान ग्रामप्रधान के 3, क्षेत्र पंचायत के 7 व ग्राम पंचायत सदस्य के 106 उम्मीदवारों के पर्चे निरस्त हो गए। वहीं रविवार को नाम वापसी में ग्राम प्रधान के 123, ग्राम पंचायत सदस्य के 14 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 15 उम्मीदवारों ने पर्चा वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद ग्राम प्रधान के 599, ग्रामपंचायत सदस्य के 1014 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 617 प्रत्याशी मैदान में हैं।