फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर की तस्वीर जलाने वाले पर मुकदमा करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी। फेसबुक पर डॉ. बीआर आंबेडकर की तस्वीर जलाए जाने से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सदर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद पासवान के नेतृत्व में बबुरी थानाध्यक्ष को रविवार को पत्रक सौंपा। उन्होंने ऐसा करने वाले राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। थाना क्षेत्र के बनौली कला ग्रामसभा के समाजवादी पार्टी के सदर ब्लॉक अध्यक्ष ने राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर सार्वजनिक तौर पर जलाए जाने व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। कहा कि संविधान निर्माता का अपमान सपा कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। बाबा साहब की तस्वीर जलाना व उन्हें अपमानित करना राष्ट्रद्रोह के समान है। थानाध्यक्ष सतेंद्र विक्रम सिंह ने कार्यकर्ताओं को मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पत्रक सौंपने वालों में मनीष यादव, मुलायम यादव, दिलीप मौर्य, अरविंद पासवान, सुजीत मौर्या शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें