फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन में दो प्रत्याशियों के खिलाफ केस

Tue, 30 Apr 2019 10:47 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में नामांकन के बाद चुनाव प्रचार में तेजी आने लगी है। इसके साथ ही आचार संहिता उल्लंघन के मामले भी सामने आने लगे है। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी शिवकन्या कुशवाहा के खिलाफ बबुरी में और मुगलसराय कोतवाली में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुभाष अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बबुरी थाना अंतर्गत खुटहन-पचोखर गांव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष मतदान के लिए कांग्रेस की योजनाओं का लालच देकर एक वर्ग विशेष को प्रेरित करने का विडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में तैनात फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने गांव में घेरे बंदी कर गाड़ी सहित तीन लोगों को प्रचार सामग्री के साथ पकड़ लिया।

फ्लाइंग स्क्वाड के मजिस्ट्रेट की सूचना पर पहुंची बबुरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया। टीम ने प्रचार सामग्री सहित टवेरा गाड़ी को सीज कर दिया। फ्लाइंग स्क्वाड के मजिस्ट्रेट सुजीत कुमार सिंह की तहरीर पर बबुरी पुलिस ने धारा 171(ज)/171(ख)2 व 171(ग) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सीओ कुंवर प्रभात सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद इसकी विवेचना कर रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी गई है। इसी तरह पीडीडीयू नगर एक एक होटल में रविवार को रुपये बांटने के मामले में फ्लाइंग स्क्वाड के मजिस्ट्रेट सुजीत कुमार सिंह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुुुभाष चंद्र अग्रवाल के खिलाफ मुगलसराय कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें