फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासाराम में छात्रों ने किया ट्रेन पर पथराव, एक घंटे तक बाधित रहा रेल रूट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन गया रेल रूट पर सासाराम रेलवे स्टेशन पर दोपहर बाद परीक्षार्थियों ने पीडीडीयू गया पैसेंजर ट्रेन पर पथराव कर दिया। यही नहीं उस रूप से गुजर रहे मालगाड़ियों पर भी पथराव किया। परीक्षार्थियों के उग्र रूप को देखते हुए दो घंटे तक इस पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। इसके बाद पैसेंजर ट्रेनों को सुरक्षा के बीच चलाया गया।
बिहार के विभिन्न जिलों से परीक्षार्थी सासाराम में आईटीआई की परीक्षा देने आए थे। परीक्षा के बाद परीक्षार्थी सासाराम स्टेशन पर पहुंचे। यहां डाउन की ओर जाने वाली कोई ट्रेन नहीं थी। इससे परीक्षार्थी आक्रोशित हो गए और गया की तरफ जा रहे पीडीडीयू गया पैसेंजर ट्रेन पर पथराव कर दिया। हालांकि इसमें किसी यात्री के जख्मी होने की सूचना नहीं है। यही नहीं परीक्षार्थियों ने मालगाड़ियों पर भी पथराव किया। इससे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना कंट्रोल को दी गई। कंट्रोल की सूचना पर डाउन की ओर जाने वाली ट्रेनों को जहां तहां खड़ा कर दिया गया। बाद में पीडीडीयू गया और पीडीडीयू डेहरी पैसेंजर ट्रेन को आरपीएफ की सुरक्षा के बीच कंट्रोल के निर्देश पर रवाना किया गया।
विज्ञापन



पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सौ फीट ऊंचे तिरंगे को रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उतारा गया और उसे बदला गया। झंडा पर धूल जमने की वजह से इसे बदला गया। अब फिर से स्टेशन पर तिरंगा शान से लहर रहा है।
विज्ञापन

देश के 75 ए ग्रेड के रेलवे स्टेशनों पर पिछले दिनों सौ फीट ऊंचा तिरंगा लगाया गया था। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इसी वर्ष 25 जनवरी को सौ फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया था। चार माह में तिरंगे का रंग फीका होने लगा था। धूल मिट्टी की वजह से तिरंगे का रंग भी बदलने लगा था। इससे तिरंगे का अपमान हो रहा था। इसको देखते हुए रविवार को इलेक्ट्रिक विभाग की टीम के सदस्यों ने आरपीएफ के सहयोग से तिरंगे को उतारा और नए तिरंगे को फहराया गया। इससे चमकता तिरंगा फिर से लहर रहा है और लोगों को गौरवान्वित कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें