चकिया। भारतीय किसान यूनियन की ओर से शनिवार को विकास खंड के पर्वतपुर गांव में स्थित भरत सिंह के लान में किसान बाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान बच्चों को प्रमाण पत्र, मेडल तथा उपहार दिए गए।
मुख्य अतिथि एसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। इस धरोहर की मेधा को संरक्षित करने की जिम्मेदारी अभिभावकों और जागरूक नागरिकों की है। उन्होंने कहा कि किसानों के बच्चों का सम्मान देश के किसानों का सम्मान है। भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि बच्चों का सम्मान पूरे समाज का सम्मान है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि किसान बच्चों को सम्मानित करने का कार्य अनुकरणीय है। कार्यक्रम संयोजक भाकियू के तहसील अध्यक्ष विरेन्द्र पाल ने बताया कि किसानों के उन बच्चों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि 121 बच्चों को सम्मानित किया गया। इसमें से 85 बच्चे हाईस्कूल किए हैं। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख शिवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुषमा पटेल, प्रभात पटेल, डॉ. प्रदीप मौर्या, भरत सिंह, राजीव पाठक, देशराज सिंह, ओम प्रकाश सिंह मन्ने, चंद्रिका, फौजदार, शिवनाथ, भानू प्रताप सिंह, रामकृत सिंह, रिंकू मेहता, सुदामा सिंह, अच्छैबर यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता अमरनाथ सिंह पटेल ने और संचालन राजेश विश्वकर्मा ने किया।