फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पड़ाव। नियामताबाद ब्लाक अंतर्गत क्षेत्र के बहादुरपुर गांव सभा में साफ सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। आरोप है कि अधिकारियों से कहने के बाद भी सफाईकर्मी नहीं आते हैं।
विज्ञापन

बहादुरपुर ग्राम सभा के नईबस्ती मुहल्ले में पिछले कई माह से नाली की साफ -सफाई नहीं हुई है। इससे घरों से निकले नाबदान का पानी गलियों में भर जा रहा है। सड़क पर पानी लगे होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी सूचना प्रधान के साथ ब्लाक प्रशासन को दी। बावजूद इसके गांव में साफ सफाई नहीं हुई। इससे नराज होकर ग्रामीण समाजसेवी जैनुल आब्दीन के नेेतृत्व में शनिवार को दोपहर में नाले के समीप खड़े होकर जिला प्रशासन और ब्लाक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि नईबस्ती में कभी सफाई कर्मी नहीं आता है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही साफ सफाई नहीं हुई तो जल्द ही अंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालो में रशीद खान, इमरान, राजू, टीपू, सोना बाबू, जब्बार, सगीर, इमरान, गुड्डू, रमजान, बाबू, राजा, रिजवान, रोनी बेगम, शाजहां बेगम, मुन्नी बेगम, रेयाज, गुलाब, रूस्तम, अयूब, जाहिद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें