चंदौली। परिवहन विभाग द्वारा बुधवार को ओवर लोड वाहनों की धरपकड़ के लिए बुधवार को अभियान चलाया गया। एआरटीओ और पीटीओ की संयुक्त टीम ने नौबतपुर से औद्योगिक नगर के बीच एनएच पर 57 भारी वाहनों का चालान किया। जिसमें ओवर लोड होने पर 41 वाहनों को सीज कर दिया गया। एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि आवेर लोड वाहनों से 13 लाख 23 हजार रुपये राजस्व वसूल होगा।
शासन के निर्देश पर ओवर लोड वाहनों की रोकथाम और उनपर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए एआरटीओ प्रथम विजय प्रकाश सिंह, द्वितीय आरके सरोज और पीटरओ मिथिलेश उपाध्याय की टीम हाइवे पर ट्रकों को पकड़ने में जुटी है। बुधवार को टीम ने सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर, अलीनगर थाना क्षेत्र और औद्योगिक नगर के पास एनएच पर 57 बड़े वाहनों का चालान किया। जिसमें 41 वाहन ओवर लोड मिलने में उन्हे सीज कर दिया गया और संबंधित थानों पर खड़ा कर दिया गया। एआरटीओ प्रथम विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि ओवर लोडिंग रोकने के लिए आगे भी अभियान चलेगा।