फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट कैथरीन इंटरनेशन स्कूल को बंद कराने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। जनपद में चल रहे गैर मान्यता के विद्यालयों के खिलाफ शिक्षा विभाग की नजर टेढ़ी हो गई। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने नगर के नई बस्ती स्थित गैर मान्यता के चल रहे सेंट कैथरीन इंटरनेशन स्कूल पर भी कार्रवाई का डंडा चलाया है। साथ ही स्कूल संचालन पर रोक लगाते हुए शासन को पत्र लिखा है। जिससे विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

नगर के अमोघपुर निवासी विकास शर्मा ने 19 अप्रैल को शासन के अलावा बीएसए को आनलाईन शिकायत दर्ज कराई थी कि कि नई बस्ती स्थित सेंट कैथरीन इंटरनेशनल स्कूल की मान्यता नहीं है। इस शिकायत पर बीएसए ने 21 अप्रैल को स्कूल के प्रबंधक को नोटिस जारी करके आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा था। जिसके बाद प्रबंधक ने पत्र के माध्यम से बीएसए को बताया था कि वह मान्यता संबंधित कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन शिक्षा विभाग ने जांच में पाया कि उक्त विद्यालय प्रबंधन के द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया है। 14 मई को खंड शिक्षा अधिकारी नियामताबाद को पत्र भेज कर उक्त विद्यालय को बंद कराने का निर्देश दिया है। इस संबंध में बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह सिंह ने बताया कि विद्यालय को बंद करा दिया गया है। इससे शासन को भी अवगत करा दिया गया है। दोबारा बिना मान्यता के विद्यालय संचालित होने पर प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें