फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन भूमि अधिग्रहण करने के विरोध में फूंका गेल का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चहनियॉ। गैस पाईप लाइन परियोजना के नाम पर सरकार द्वारा किसानों से जबरन भूमि अधिग्रहण किए जाने से नाराज अखिल भारतीय किसान महासभा के सदस्यों ने शुक्रवार को पपौरा बाजार में प्रदर्शन के बाद गेल कंपनी का पुतला दहन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

गेल कंपनी द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। इसके विरोध में किसान पिछले 12 दिनों से पपौरा बाजार में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। नाराज किसानों ने दोपहर में गेल कंपनी के प्रतीक पुतले का दहन किया। इस मौके पर हुई सभा में किसान नेता श्रवण कुमार मौर्य ने कहा कि किसानों की समस्याओं से किसी को कुछ लेना देना नहीं है। धरना प्रदर्शन और पुतला दहन में कृपाचार्य त्रिपाठी, रोशन अंसारी, तेज बहादुर, अवधेश विश्वकर्मा, हरिशंकर, मदन यादव, कमलेश विश्वकर्मा, मधूप यादव, रामचंद्र यादव, रामप्यारे मौर्य, राकेश चौहान, आनंद प्रकाश, जिउत प्रसाद, दयानंद विश्वकर्मा, पप्पू मौर्य, आरए मौर्य, बृजेश गुप्ता, पन्ना चौरसिया, अनिल चौरसिया, सोमारू चौरसिया, पप्पू चौरसिया उपस्थित रहे। संचालन अनिल यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें