फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदी व हरिचरन ने तीन सेट में किया नामांकन

विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली/नौगढ़। सदर विकास खंड चंदौली और नौगढ़ ब्लाक प्रमुख के होने वाले उपचुनाव के लिए बुुधवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। सदर में दो और नौगढ़ में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। नामांकन पत्रों की जांच में दोनों जगह पर्चे वैध पाए गए। गुरुवार को नामांकन पत्रों की वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। जबकि मतदान नौ मार्च को होगा। वहीं नौगढ़ में सांसद छोटेलाल खरवार की पत्नी मुनिया देवी ने पर्चा लेने के बाद नामांकन नहीं किया।
बुधवार को सदर विकास खंड ब्लाक प्रमुख के उप चुनाव के लिए पूर्व ब्लाक प्रमुख भगवानदासी देवी की बड़ी पुत्र बधू कालिंदी सिंह ने दो सेट में और हरिचरण ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद से ब्लाक प्रमुख पद के लिए सियासत तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए उनके दरवाजे पर दस्तक तेज कर दी है। गौरतलब है कि सदर विकास खंड ब्लाक प्रमुख भगवानदासी देवी के निधन के बाद से यह सीट खाली हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह नौगढ़ में ब्लाक प्रमुख पद के लिए होने वाले उपचुनाव में तीन लोगों ने नामांकन किया है। तीन प्रत्याशियों ने एआरओ आरके सिंह के समक्ष पर्चा दाखिल किया। इसमें एआरओ ने बताया कि नीतू सिंह, सुजीत कुमार उर्फ सूड्डू सिंह तथा संजय कुमार ने पर्चा दाखिल किया है। गौरतलब है कि सांसद छोटेलाल खरवार के भाई जवाहर खरवार ब्लाक प्रमुख थे लेकिन अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद उनकी कुर्सी चली गई थी। इसके चलते वहां उपचुनाव कराया जा रहा है। चर्चा रही कि सांसद की पत्नी ब्लाक प्रमुख पद की दावेदार थी और उन्होंने पर्चा भी लिया था लेकिन नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें