फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल का गेट बंद मिलने पर प्रधानाध्यापिका नपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। चुनाव आयोग के निर्देश पर बीते एक जनवरी से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। रविवार को एसडीएम के निरीक्षण के दौरान बीएलओ विद्यालय के बाहर कार्य कर रहे थे और विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटकता मिला। एसडीएम के निर्देश पर बीईओ ने प्रधानाध्यापिका को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया।
विज्ञापन

सकलडीहा विधान सभा में 357 बूथ और सैयदराजा विधान सभा में 202 बूथ बनाये गये है। एक जनवरी से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्य के लिये 46 सुपरवाइजर और 559 बीएलओ लगाये गये हैं। रविवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का विशेष तिथि निर्धारित किया गया था। सुबह से ही बूथों पर बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे। एसडीएम द्वारा बूथों के निरीक्षण में सकलडीहा की पूर्व कन्या विद्यालय का गेट बंद था और बीएलओ सड़क पर बैठकर कार्य कर रहे थे। जिसपर उन्होंने नाराजगी जताई। एसडीएम के निर्देश पर बीईओ केके सिंहे ने प्रधानाध्यापिका मुर्सरत जहां को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया है। बीईओ केके सिंह ने बताया कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें