मुगलसराय। पेट्रोल, डीजल व गैस की मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी की ओर शुक्रवार को नगर के पेट्रोल पंपो पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। पंपो पर तेल लेने आने वाले वाहन चालकों ने मूल्य वृद्धि के विरोध में हस्ताक्षर कर अपना विरोध जताया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा जनता को मूर्ख बनाकर पीठ में चाकू घोंप रही है। कहा कि प्रतिदिन डीजल-पेट्रोल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी से कमर तोड़ महंगाई बढ़ी है। आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार अपने निजी हितों की पूर्ति के लिए पूंजीपतियों को संरक्षण प्रदान कर रही है। बताया कि अंर्तराष्ट्रीय बाजार में जो कच्चे तेल का मूल्य था उसमें 52 प्रतिशत की कमी आ गई है बावजूद इसके पेट्रोल और डीजल की कीमतों मे कोई कमी नहीं आई है। इसी प्रकार रसोई गैस की सब्सिडी में हर दिन कमी आ रही है। इस दौरान रामजी गुप्ता, शाहिद तौसीफ, राकेश सिंह, राकेश सिंह, नंद गोपाल सिंह, विजय गुप्ता, मेवालाल पटेल, संजय मिश्रा, कमरूल बारी, सुनील प्रजापति, बब्लू बाक्सर, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।