फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंक के चिकित्साकर्मी के साथ 15 प्रवासी मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को 15 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसमें 14 प्रवासी हैं जबकि एक जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक का चिकित्साकर्मी है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और संक्रमितों के संपर्क में आए अन्य लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। दूसरी तरफ जिले के पांच कोरोना पॉजिटिव लोगों ने वायरस को मात देकर घर लौटे।
विज्ञापन

पिछले दिनों लिए गए सैंपल की रिपोर्ट बृहस्पतिवार की देर शाम आई। मिले परिणाम में15 लोगों का रिर्पोट पॉजटीव मिले हैं। इसमें से 2 महिलाए, 2 बालक और 11 पुरूष है। इसमें 7 महाराष्ट्र से, 2 दिल्ली से, एक हरियाणा से, एक प्रयागराज का जीआरपीकर्मी शामिल है। एक हैदराबाद, 2 गुजरात से आए हुए है। 01 स्वाथ्यकर्मी ब्लड बैंक पं. कमलापति त्रिपाठी चंदौली में कार्यरत है। सभी संक्रमित जिले बरहनी ब्लाक के एक, चहनिया ब्लाक के दो , चंदौली ब्लाक के 8, सकलडीहा ब्लाक के 3, नियामताबाद ब्लॉक का एक व्यक्ति है। इन सभी के संपर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ ईएसआईसी एवं डीडीयू हास्पिटल वाराणसी से पांच व्यक्तियो को डिस्चार्ज भी किया गया है। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 119 हो गई। इसमे 72 एक्टिव केस है जबकि 46 व्यक्ति ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें