फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रहे डेढ़ लाख वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
। जिले में 2.57 लाख छोटे बड़े वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से डेढ़ लाख से ज्यादा वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग ने इन सपर सख्ती शुरू कर दी है। बिना एचएसएन प्लेट के 229 वाहनों का चालान कर 2 लाख पांच हजार रुपए जुर्माना वसूला गया गया है। परिवहन विभाग दो वर्ष से वाहन चालकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके बावजूद 56 हजार 859 वाहन मालिकों ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लिया है। अब तक 1. 51 लाख 543 वाहन स्वामी नए नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। मार्च में लापरवाही बरतने वाले 188 वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अप्रैल में अब तक 41 वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन प्रणव झा ने बताया कि एचएसएनपी पर सात डिजिट का यूनिक लेजर कोड है। परिवहन विभाग के एप पर नंबर डालते ही वाहन का विवरण जैसे नाम, वाहन का किस जनपद का पंजीकरण है, जैसे विवरण मिल जाते हैं। इससे वाहन चोरी होने पर पुलिस आसानी से खोज लेती है। इससे आपराधिक घटनाओं के खुलासा में मदद मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में फरवरी से हाई सिक्योरिटी नेबर प्लेट के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अब तक 229 वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें