नौगढ़ के प्राथमिक विद्यालय सत्यनारायणपुर में प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र में मारपीट के मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने दोनों को नोटिस दिया है। उनसे तीन दिन के अंदर कारण बताने को कहा गया है। नौगढ़ के प्राथमिक विद्यालय सत्यनारायणपुर में प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र के बीच 11 अप्रैल को स्कूल परिसर में ही मारपीट हो गई थी। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने दोनों अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिन के अंदर उन्हें जवाब देना है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।