दुलहीपुर। चंदौसी उपखंड कार्यालय में तीन दिवसीय मेगा कैंप के अंतिम दिन शनिवार को 199 मामले आए। इसमें से मौके पर 152 का निपटारा किया गया। इसमें बिजली बिल में गड़बड़ी के 147 मामले आए और मौके पर 43 का निपटारा हो पाया। इसके अलावा मीटर से संबंधित आई नौ शिकायत आईं। स्मार्ट मीटर से ज्यादा बिल आने की आईं 37 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस दौरान 7 लाख 18 हजार रुपये जमा कराए गए।
निदेशक (वाणिज्य) शिशिर कुमार ने बताया कि पहली बार महाअभियान चलाया गया हैं। बिजली बिल ज्यादा आने व विभागीय समस्याओं का तत्काल निपटारा किया जा रहा है। चीफ इंजीनियर राजीव अग्रवाल ने बताया कि विभागीय शिकायतों का सक्षम अधिकारियों को मौके पर ही निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मीटर, बिल संशोधन और ज्यादा बिल आने से संबंधित शिकायतों का भी मेगा कैंप में निपटारा किया गया। इस दौरान एसडीओ (चंदासी) मनोज कुमार कश्यप, एसडीओ (पड़ाव) कृपाशंकर यादव, अवर अभियंता मुकेश यादव, सुधीर पटेल, हर्षित राय आदि मौजूद रहे।