आवास शौचालय न मिलने पर महिलाओं ने फूंका प्रधान का पुतला
गांव में विकास न कराने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
बबुरी। सदर विकास खंड अंतर्गत चितौड़ी गांव में पात्रों को प्रधानमंत्री आवास और शौचालय का लाभ न मिलने से नाराज बियार बस्ती की महिलाओं ने सोमवार की शाम गांव के प्रधान का पुतला दहन किया। आरोप लगाया कि प्रधान की लापरवाही से गांव में विकास कार्य नहीं हो रहे है। चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो बस्ती के लोग उग्र आंदोलन करेंगे।
सिकठिया ग्राम पंचायत के चितौड़ी गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि प्रधानी के चुनाव के बाद अब तक बियार बस्ती में विकास के काम नहीं हुए हैं। सिकठिया गांव की ममता देवी ने कहा कि ग्राम प्रधान ने प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय समेत अनेक योजनाओं के लाभ से सिकठिया चितौड़ी गांव को वंचित रखा है। गांव के बियार बस्ती में प्रधान द्वारा कोई कार्य नही कराया गया है। सफाई कर्मी भी गांव में नही आता है। चंद्रभान ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा आवास देने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की जा रही है। ती है । जो पैसे देते है उन्ही को आवास दिया जाता है । बियार बस्ती की नालियां जाम है । गलियों की हालत खस्ताहाल है। नालियों के ऊपर रखे हुए पटिए टूट गए है। इसके पूर्व महिलाओं ने प्रधान के प्रतीक पुतला तैयार कर नारेबाजी करते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। इसके बार प्रधान का पुतला दहन किया। पुतला फूंकने वालों मे शांति, सियाराम, सूखा देवी, मुन्नी, धर्मा, हीरावती , संतरी देवी , गीतादेवी , कल्लो , तेतरा देवी , इंद्रावती देवी, चंद्रावती , चमेला, संपति, शिया , रामवृक्ष, मनोज , कमलेश रहे।