फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। माघ पूर्णिमा पर्व पर क्षेत्र स्थित पश्चिमी वाहिनी गंगा के बलुआ तट पर मंगलवार की प्रभात बेला से स्नानार्थियों का मेला जुटा। श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाई और यथाशक्ति दान-पुण्य किया। साथ ही पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

पं. कुंजबिहारी मिश्रा ने बताया कि माघ माह में मनाई जाने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहते हैं। माघ मास का नाम मघा नक्षत्र के नाम पर पड़ा है जिसका अर्थ महान होता है। इस बार माघ पूर्णिमा पर कई बड़े संयोग बने। यह विशेष फलदायी, मोक्ष प्रदान करना वाला और मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला रहा। बताया कि इस वर्ष पुष्य नक्षत्र पर पड़ने वाले माघ पूर्णिमा का महत्व काफी बड़ा था। पुष्य नक्षत्र में किया गया
दान चिरस्थाई हो जाता है। इस पर्व पर दान-पुण्य करने से नरक यात्रा से भी मुक्ति मिलती है। इस बार माघ पूर्णिमा पर तीन विशेष रूचक, बुधादित्य और कर्मजीव योगों का भी संयोग बना। जब चंद्रमा से केंद्र में मंगल उच्च या अपनी राशि में हों तो रूचक योग बनता है। इसी तरह चंद्रमा से दशम भाव में मंगल के रहने से कर्मजीव योग बनता है। सूर्य व चंद्रमा के साथ रहने पर बुधादित्य योग बनता है। ये मानव के लिए सभी प्रकार की मनोकामनाओं को सिद्धि प्रदान करने वाला हेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें