फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में बीएसएनएल कर्मियों का हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में बीएसएनएल कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यालय स्थित कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने दूरसंचार मंत्रालय पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और अपनी मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बीएसएनएल कर्मचारियों ने 15 प्रतिशत फिटमेंट के साथ वेतन संशोधन का लाभ एक जनवरी 2017 से जोड़ कर दिया जाए। बीएसएनएल को जल्द से जल्द 4जी स्पेक्ट्रम आवंटित किया जाए। भारत सरकार के नियमानुसार बीएनएसएल द्वारा पेंशन कंट्रीब्यूशन भुगतान लिया जाए। इसके अतिरिक्त बीएसएनएल की भूमि प्रबंधन नीति को अनुमोेदित कर शीघ्र प्रभावी किया जाए। कहा कि दूसरे वेतन संशोधन कमेटी के शेष मुद्दों का समाधान शीघ्र किया जाए। बीएसएनएल बोर्ड आफ डायरेक्टर्स के सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाय। बीएसएनल के बैंक से ऋण लेने के लिए प्रस्ताव हेतु लेटर आफ कम्फर्ट जारी किया जाए। कहा कि इन तमाम मांगों से बीएसएनएल एवं उसके कर्मचारियों का भला होगा, लेकिन मंत्रालय इन मांगों को लम्बे समय से लम्बित किए हुए है, जिससे कर्मचारियों को भारी नुकसान हो रहा है। इस दौरान गोविंद गुप्ता,रामकृत सिंह, भागवती, शैलेश कुमार अय्यर, बब्बन सिंह, रामदयाल सिंह, इंद्र प्रकाश कश्यप, प्रताप यादव, रामविलास सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें