फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भागों में बांटे पिछड़ा वर्ग को प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छठवें दिन शनिवार को मुख्यालय पर धरना दिया। अंत में जुलूस निकाल कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम बच्चा लाल को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने प्रदेश सरकार के सामने पिछड़ वर्ग को तीन भागों में बांटने और उन्हें 29.50 प्रतिशत आरक्षण की संस्तुति की है। इसमें भूमिहीन, अकुशल श्रमिक, घरेलू सेवक को 17 प्रतिशत, कृषकों, दस्तकारों को 10 प्रतिशत और पिछड़े मुस्लिमों को 2.50 प्रतिशत आरक्षण शामिल है। कहा पिछड़े वर्ग में सर्वाधिक जातियों के शामिल होने के कारण अति पिछड़े वर्गों के लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। इससे निषाद, बिंद, मल्लाह, केवट, कश्यप, भर, धीवर, बाथम, मछुआरा, प्रजापति, राजभर, कहार, कुम्हार, धीमर, मांझी, तुरहा और गौंड आदि जातियों को कोई वास्तविक लाभ नहीं मिल रहा है। चेताया कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान रामसूरत, संजय, मेवा, नारद, नथुनी, अमरनाथ, इंदू देवी, शारदा देवी, बिंदुबाला, त्रिलोकी, भूपेंद्र सिंह, चंद्रमा, रामजीत, जगरोपन, मुन्ना, जोखू, राधेश्याम, अमृतलाल, दिनेश पाल, महेंद्र, रफीक अंसारी, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें