फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेइस घंटे की देरी से चल रही है गंगा सतलज एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा दिल्ली रूट पर कोहरे की वजह से ट्रेनों का परिचालन गड़बड़ा गया है। ट्रेन लगातार निरस्त हो रही है और जो चल रही है वे घंटों देरी से चल रही है। इससे यात्रियों को सफर करना मुश्किल हो रहा है। शनिवार को कोहरे की वजह से अप और डाउन की सात ट्रेन निरस्त रही। वहीं गंगा सतजल एक्सप्रेस 23 घंटे की देरी से चली। रविवार को भी नौ ट्रेन रद्द रहेगी।
विज्ञापन

लाख प्रयास के बाद भी रेलवे ट्रेनों की टाइमिंग नियंत्रित नहीं कर पा रहा है। सुरक्षित परिचालन के नाम पर ट्रेन घंटों देरी से चल रही है। अत्यधिक लेट होने की वजह से ट्रेनों के खुलने के समय की रिशेड्यूलिंग करना और ट्रेनों को निरस्त करना भी आम बात है। इससे यात्रियों को अत्यधिक मुश्किल हो रही है। शनिवार को अप की ओर जाने वाली विभूति एक्सप्रेस एक घंटा, भागलपुर एक्सप्रेस 02 घंटे, गया गरीबरथ एक्सप्रेस 03 घंटे की देरी से चली। वहीं फरक्का एक्सप्रेस और दानापुर सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन निरस्त रही। वहीं डाउन की ओर जाने वाली दून एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, अमृतसर मेल साढ़े चार घंटे, कोटा पटना और जोधपुर एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, नार्थ ईस्ट साढ़े चार, नंदन कानन सवा पांच घंटे, दूरंतो एक्सप्रेस डेढ घंटे, झारखंड संपर्क क्रांति साढ़े चार घंटे, कालका मेल सवा चार घंटे, सीमांचल पौने पांच घंटे और महाबोधि तीन घंटे की देरी से चली। वहीं तूफान एक्सप्रेस, दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस, काशी जनशताब्दी, महानंदा, कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रही। रविवार को अप की ओर जाने वाली अजमेर सियालदह एक्सप्रेस, दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस,महानंदा एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं डाउन की ओर जाने वाली कोटा पटना एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस,महानंदा एक्सप्रेस, गंगा सतलज एक्सप्रेस और सियालदह एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें