फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना सप्ताह के तहत की मानसरोवर तालाब की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिला मजिस्ट्रेट व नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर नवनीत सिंह चहल के निर्देशानुसार स्थापना दिवस के तहत सप्ताहांत कार्यक्रम के दौरान सोमवार को गया कालोनी स्थित मानसरोवर तालाब पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। चीफ वार्डेन राजीव गुप्ता के नेतृत्व में चले अभियान में नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने तालाब के सीढ़ियों की सफाई सहितकिनारे लगे कूड़े को साफ किया।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे चीफ वार्डन ने कहा कि स्वच्छता अपनाने से कई रोगों से बचा जा सकता है। अपने आसपास सफाई रखने से शरीर भी स्वस्थ व निरोगी रहता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। सफाई करने वालों में कार्यालय अधीक्षक राजीव कुमार, विवेक कुमार, कमलेश तिवारी, अरविंद रस्तोगी, डॉ. एके सिंह, राजेश तिवारी, मनोज पाठक, सुशील, प्रदीप, मुकेश, कृष्णकांत, अभय, राकेश, फिरोज, विनोद, पिंटू, राज कुमार, अरविंद, छोटेलाल, राजा, राकेश तिवारी, परमजीत शर्मा, प्रभात आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें