फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली में लापरवाह अधिकारी को डीएम ने फटकारा

विज्ञापन
बैठक
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में लक्ष्य की अपेक्षा कम वसूली होने और लापरवाह अधिकारियों पर डीएम काफी नाराज हुए। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में सुधार लाने की नसीहत दी और चेताया कि लक्ष्य के अनुसार वसूली नहीं होने पर कार्रवाई होगी। वहीं नौबतपुर में बंद पड़े धर्मकांटों को सील नहीं करने पर बांट माप अधिकारी सुदेश कुमार को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही पेट्रोल पम्पों पर घटतौली रोकने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सितंबर माह में व्यापार कर, आबकारी, स्टांप, परिवहन, लोक निर्माण, बाट माप, जिला पूर्ति विभाग द्वारा लक्ष्य से बहुत कम वसूली की गई है। बैठक के दौरान डीएम ने इन विभागों के अधिकारियों को गंभीरता के साथ कार्य करने को कहा और सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह को निर्देश दिया कि कम वसूली करने वाले पूर्ति निरीक्षकों को नोटिस जारी करके जवाब मांगे। उन्होंने राजस्व वसूली के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि टीम का गठन करके बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाय। कहा कि शासन के मंशा के विपरीत कार्य करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होंगी। ऐसे में अधिकारी अपने कार्यशैली में बदलाव लाए और गंभीरता से कार्य करें। इस दौरान एडीएम बच्चालाल, एसडीएम आनंद वर्धन, आशीष कुमार, रामसजीवन मौर्य, डीएसओ सीमा सिंह मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें