फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के अधिग्रहण के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद। क्षेत्र के चंदाइत गांव में बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने सीआरपीएफ भर्ती सेंटर के लिए उपजाऊ जमीन को अधिग्रहण करने के विरोध में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि किसानों की उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण होने से उनके परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या खड़ी हो जाएगी। चेताया कि इसके लिए भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र के चंदाइत गांव में सीआरपीएफ का भर्ती सेंटर खोलने के लिए कुछ दिन पूर्व अधिकारियों द्वारा जमीन का निरीक्षण किया गया। भर्ती सेंटर के लिए जिला प्रशासन दो सौ चालीस बीघे जमीन का अधिग्रहण करने का प्रस्ताव है। वहीं ग्रामीण अपनी उपजाऊ जमीन को देने के लिए राजी नहीं हो रहे हैं। जिसके लिए ग्रामीणों और जिलाधिकारी से वार्ता भी कर चुके हैं। जिसमें उन्होंने सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा देने कर आश्वासन दिया। लेकिन किसान अपनी उपजाऊ जमीन के बदले परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पर अड़े हुए हैं। भारतीय किसान संघ के जिला महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर किसानों के उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण नहीं करने देंगे। इसके लिए भारतीय किसान संघ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। इस दौरान अनिल कुमार, शंभू प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, मदन गोपाल सिंह, सुधीर कुमार, रामकृत पांडेय, नीरज सिंह, नागेश्वर, गोपाल मौर्य, रामजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें