फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमागहमी के बीच हुआ छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन मंगलवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ । जिसमें अध्यक्ष पद के लिए छह, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, महामंत्री पद के लिए छह, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए तीन, कलासंकाय प्रतिनिधि के लिए 13, शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद के लिए एक एवं वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया । इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुगलसराय कोतवाली सहित चार थानों की फोर्स, एक प्लाटून पीएसी एवं विभिन्न थानों से अन्य 60 कांस्टेबलों की ड्यूूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री छात्रसंघ चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को सुबह दस बजे से शुरू हो गई थी। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए अजय यादव, अमित कुमार, अमित श्रीवास्तव, आशीष तिवारी, आशीष कुमार, सुदर्शन ने नामांकन किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए चक्रधारी प्रजापति, प्रिंस कुुमार, वसीम अख्तर इसी प्रकार महामंत्री पद के लिए अविनाश सिंह, आशीष कुमार, कृष्णा सिंह, दीपू कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार यादव एवं पुस्तकालय मंत्री पद के लिए करन सिंह चौहान, नजीम सलमानी, मुकेश कुमार यादव ने नामांकन किया। इसके अलावा कलां सकाय, शिक्षा संकाय व वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों ने भी प्रस्तावकों संग नामांकन किया । सुरक्षा व्यवस्था के मद्देजनर सड़के से सब्जी मंडी में प्रवेश करने वाले रास्ते को पूरी तरह से बैरीकेट लगाकर बंद कर दिया गया था। जिसमें सिर्फ प्रत्याशियों को उनके प्रस्तावकों के साथ ही भीतर जाने दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें