फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरी नाव गंगा में बही

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चहनियां। क्षेत्र बलुआ स्थित गंगा नदी में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। जब सवारियों से भरी एक नाव नदी की बीच धारा में तेल खत्म होने से बहने लगी। इस दौरान नाव में सवार लोग शोर मचाने लगे। इसकी जानकारी होने पर दूसरे किनारे पर खड़ी दूसरी नाव लेकर मल्लाह पहुंचे और बह रही नाव को रस्सी बांध कर धीरे धीरे किनारे ले आए। नाव के किनारे पहुंचने पर उसमें सवार लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

क्षेत्र के बलुआ स्थित गंगा घाट पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग नाव के सहारे वाराणसी और चहनिया की तरफ आते जाते है। शुक्रवार को नदी उस पार सरसौल घाट से करीब तीस से अधिक सवारियों को बैठाने के बाद बलुआ घाट की तरफ आने के दौरान बीच नदी में तेल खत्म होने से नाव का इंजन बंद हो गया और वह तेज धार में बहने लगी। उसके यात्री शोर मचाने लगे। यह देख दूसरी तरफ गंगा घाट पर मौजूद नाविक जल्दी से नाव ले बह रही नाव की ओर चल दिए। महुअर कलां गांव के सामने बह रही नाव को रोक लिया और रस्सी बांध कर किनारे ले आए। जिससे यात्रियों ने राहत महसूस की। वैसे नाविक नाव में आवश्यकता से अधिक सवारी बैठा नदी पार कराते हैं। इसे रोकने के लिए प्रतिदिन दो सिपाहियों की ड्यूटी गंगा घाट पर लगाने का निर्देश दिया गया है पर वहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें