इलिया। कस्बा में अबकारी विभाग द्वारा स्थापित नई अंग्रेजी शराब की दूकान को मानक के विपरीत खोला गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त शराब की दूकान को अनुज्ञापी ठेकेदार द्वारा प्राचीन काली मंदिर के पास एक कटरे में संचालित किया जा रहा है। इसको लेकर कस्बा के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने दुकान को अन्यत्र खोलने की मांग की है।
कस्बा के इलिया चकिया मार्ग पर सड़क के किनारे वर्षो पूर्व बनी प्राचीन काली मंदिर स्थित है। जिसमें कस्बा सहित आस पास के लोग आस्था के साथ दर्शन पूजन करते है। परन्तु एक सप्ताह पूर्व अबकारी विभाग द्वारा प्राचीन काली मंदिर से मात्र 40 मीटर दूरी पर स्थित एक कटरे में नई अंग्रेजी शराब की दूकान खोल दी गई है। जिसको लेकर कस्बा के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण राजेश यादव, विनय, पप्पू, गुड्डू, रमेश, सुरेश कुमार, भिखारी दास, डब्बु चौबे, विजय गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा मदीरा की दूकानों को धार्मिक स्थलों से दो सौ मीटर दूरी पर स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। किंतु ठेकेदार द्वारा नियमों को ताक पर रखकर प्राचीन मंदिर के पास अंगरेजी शराब की दूकान खोल दिया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त अंग्रेजी शराब की दूकान को अन्यत्र स्थापित कराने की मांग की है।