फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के टीके से प्रजनन क्षमता पर नहीं पड़ेगा कोई असर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना टीकाकरण की शुरूआत होने वाली है। इसकी तैयारी भी अंतिम चरण में है। पहले चरण का ड्राई रन भी सफल तरीके से पूरा कर लिया गया है। वहीं वैक्सीन केे लेकर सोशल मीडिया से लेकर चट्टी चौराहों तक लगातार चर्चा हो रही है। लोगों के मन में टीकाकरण को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। ऐसे ही सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश हमने की है। टीकाकरण को लेकर तमाम सवालों के जवाब कमलापति त्रिपाठी राजकीय चिकित्सालय के कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. डीके सिंह ने दिए।
विज्ञापन

सवाल: टीका लगवाने से प्रजनन क्षमता पर विपरीत असर पड़ेगा, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर इस तरह के संदेश आ रहे हैं। ये कितना सही है। बृजेश तिवारी, काली महाल
जवाब: कोराना वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह ऐसे लोग फैला रहे हैं जिन्हें टीके के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। वैक्सीन से प्रजनन क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस तरह की अफवाहें गुमराह करने के लिए हैं।
विज्ञापन

सवाल: बच्चों को भी एक साथ टीके लगाए जाएंगे या फिर इनके लिए कोई अलग से इंतजाम किए जाएंगे।
जवाब। कोरोना के टीके 18 साल के ऊपर के लोगों को लगाए जाएंगे। बच्चों को अभी लगाने के लिए कोई दिशा निर्देश नहीं है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और दूसरे चरण में गंभीर बीमारी के लोगों को लगाया जाएगा। संतोष ठाकुर, चतुर्भुजपुर
सवाल: गंभीर बीमारी जैसे हृदय, कैंसर, किडनी रोग से पीड़ित हैं तो क्या ऐसे लोग भी टीका लगवा सकते हैं। इससे कोई साइड इफेक्ट तो नहीं होगा। विवेक मिश्रा, छित्तमपुर
विज्ञापन

जवाब: पहले चरण में डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के बाद हृदय, कैंसर और किडनी रोड के गंभीर मरीजों को टीका लगाए जाएंगे।
वैक्सीन केे लेकर आपका भी कोई सवाल हो तो mughalsaraibureau@vns.amarujala.com पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें