फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान हुई घटना तो मद्द करेंगा आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। निर्वाचन आयोग डयूटी में तैनात होमगार्ड के जवानों के प्रति गंभीर है। ड्यूटी के दौरान उनके साथ कोई भी घटना होती है तो सरकार परिजनों को आर्थिक मदद करेगा।
जनपद के कुल 823 होमगार्डस के जवान है। इसमें गत दिनों 484 होमगार्ड के जवान चुनावी डयूटी का गए हैं। डयूटी के दौरान दुर्घटना एवं जान गंवाने पर होमगार्ड को मृतक आश्रित को दुर्घटना बीमा के मद में पांच लाख रुपये दिया जाएगा। दुर्घटना के दौरान मृत्यु होने पर पांच लाख, दुर्घटना के दौरान दोनों हाथ, दोनों पैर व दोनों आंखें जाने पर पांच लाख, पूर्ण स्थाई अपंगता होने पर पांच लाख, एक हाथ व एक पैर अथवा एक आंख की पूर्ण रूप से हानि होने पर ढाई लाख विभाग द्वारा जी जाएगी।
विज्ञापन

एक माह के अंदर करना होगा आवेदन
मृत होमगार्ड के आश्रित का संलग्न दावा फार्म, दुर्घटना की एफआइआर की छायाप्रति, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, नामांकन-पत्र की प्रमाणित प्रति, होमगार्ड की ड्यूटी अथवा प्रशिक्षण उपस्थिति का ब्योरा, दावाकर्ता का बैंक खाता एवं शाखा का नाम, आइएफएससी कोड, दुर्घटना के कारण अस्पताल के डॉक्टर का इलाज के दस्तावेज अथवा पूर्ण अपंगता प्रमाणपत्र मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा, दुर्घटना की स्थिति में ड्राइविंग लाइसेंस, दुर्घटना के समर्थन में प्रथम सूचना रिपोर्ट की छायाप्रति, आधार की प्रमाणित छायाप्रति। उक्त सभी प्रपत्रों के साथ आश्रित को 30 दिन के अंदर सारे दस्तावेज तैयार कर समस्त अभिलेखों को सत्यापित कराते हुए प्रत्येक दशा में होमगार्डस मुख्यालय को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन

होमगार्ड कल्याण कोष से ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत होमगार्डस के आश्रितों को पांच लाख रुपये दिए जाएगे। अब ड्यूटी के दौरान दुर्घटनाग्र्रस्त, हत्या व अपंगता की स्थिति में होमगार्डस मृतक आश्रित को बीमा का लाभ मिलेगा। मारकंडेय सिंह, जिला कमांडेंट होमगार्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें