चहनिया। मारुफपुर स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम रामशाला के प्रांगण में मंगलवार को गरीबों व असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बाबा कीनाराम जन्मस्थली व तपोस्थली रामगढ़ के संयोजक अजित सिंह व मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल ने पांच सौ गरीबों व असहायों में कंबल वितरण किया।
कार्यक्रम संयोजक ने कहा कि तापमान में दिन प्रतिदिन गिरावट आ रही है। इससे गरीब, असहाय व लाचार लोगों के सामने ठंड से बचने का संकट हो गया है। उनको ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण का निर्णय लिया गया है। मुख्य अतिथि ने कहा कि गरीबों, असहायों व लाचारों की मदद करना सराहनीय कार्य है। समाज के संपन्न वर्ग के लोगों को ऐसे लोगों को राहत प्रदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर चौकी इंचार्ज कुंवर मनोज सिंह, राजू मौर्य, दिनेश सोनकर, कुलदीप वर्मा, मिथिलेश सिंह, विनय सिंह, मेजर अशोक सिंह, जयंत सिंह, अलगू सिंह, आलोक पांडेय, सियाराम उपस्थित रहे।