फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज कर्मियों ने पांच घंटे ठप रखी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। पांच माह से मानदेय का भुगतान न होने से नाराज अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के संविदा कर्मियों ने शनिवार की सुबह 10 बजे से छह फीडरों से जुड़े 120 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। इससे क्षेत्र के लाखों उपभोक्ता भीषण गर्मी व उमस में बिजली संकट से परेशान रहें। जिम्मेदार अधिकारी पांच घंटे तक मान मनौव्वल करते रहे। बाद में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तीन सकलडीहा रामपाल ने मंगलवार तक बकाए मानदेय का भुगतान कराने का आश्वासन देकर बिजली आपूर्ति शुरू कराया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 10 बजे अमड़ा उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ठप होते ही क्षेत्र में हाकाकार मचा गया। उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र पहुंचे तो वहां बिजली होने पर एसएसओ व ग्रामीणों में तीखी नोकझोंक भी हुई। । संविदा कर्मियों का कहना था कि पांच माह से उनके मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी उनकी समस्याओं को दरकिनार कर दिया गया। मानदेय न मिलने के चलते उन्हें दिक्कत हो रही है। आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी व उमस से परेशान लोगों ने अधिकारियों से आपूर्ति बहाल कराने का दबाव बनाया। करीब पांच घंटे बाद अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तीन सकलडीहा रामपाल के हस्तक्षेप के बाद विद्युत आपूर्ति फिर से बहाल हो सकी । कर्मचारियों ने बताया कि एक फरवरी के बाद से ही अमड़ा उपकेंद्र बिना टेंडर के संचालित है। ऐसे में कोई दुर्घटना होने पर अधिकारी अपने हाथ खड़े कर देंगे। इस दौरान एसएसओ सतेंद्र तिवारी, अनिल सिंह, अशोक बिंद, मिथुन, मनोज यादव, प्यारे साहनी संविदा विद्युत कर्मियों ने बताया कि मंगलवार तक भुगतान नहीं हुआ तो उपकेंद्र से आपूर्ति ठप करके तालाबंदी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें