फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने जाम में फंसे रहे डीएम और एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात रामपुर पुलिस चौकी के समीप ट्रैक्टर और ट्रक का गुल्ला टूटने से सैयदराजा से लेकर जमानिया तक करीब 25 किमी तक वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। शनिवार को धीना में समाधान दिवस से लौटते समय डीएम और एसपी को भी जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा। अधिकारियों के साथ मौजूद सिपाहियों ने काफी मशक्कत के बाद उनके वाहनों को जाम से निकलवाया इसके बाद रवाना हुए। जाम के चलते भीषण गर्मी में वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को काफी परेशानी हुई। जाम शुक्रवार की रात करीब आठ बजे से लगा और शनिवार की देर शाम तक लगा रहा। पुलिस उसे हटाने के लिए मशक्कत करती रही।
विज्ञापन

बिहार के कर्मनाशा से शुक्रवार की शाम बालू लेकर एक ट्रक सैदपुर की ओर जा रहा था। लेकिन रामपुर पुलिस चौकी के पास अचानक ट्रक का गुल्ला टूट गया। तभी बगल से गुजर रहे एक ट्रैकटर का भी गुल्ला खराब ट्रक के बगल में टूट गया। जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। इससे शनिवार को भी सैयदराजा से जमानिया तक 25 किमी लंबा जाम लगा रहा। वहीं धीना की तरफ से लौट रहे जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को भी जाम की समस्या से जूझना पड़ा। अधिकारियों के वाहनों का काफिला रामपुर चौकी के पास जाम लगने के कारण ठहर गया। साथ में चल रहे हमराहियों ने कड़ी धूप में काफी मशक्कत के बाद जाम से अधिकारियों के वाहनों को निकाला और अपने गंतब्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें