फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंहू खरीद ठप होने पर किसानों ने केंद्र पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद। क्षेत्र के पचोखर स्थित साधन सहकारी समिति गेहूं क्रय केंद्र गेंहू की खरीद ठप है। इससे नाराज किसानों ने गुरुवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले केंद्र पर प्रदर्शन किया। चेताया के यदि केंद्र पर खरीद शुरू नही हुई तो किसान मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। मौके पर पहुंचे साधन सहकारी समिति पचोखर के अध्यक्ष राकेश सिंह ने किसानों को आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि पचोखर क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद कागज पर हो रही है। जबकि केंद्र पर पहुंचने वाले किसानों को बैरंग वापस किया जा रहा है। इससे किसानों में गुस्सा है। कहा कि केंद्र पर किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं है। क्रय केंद्र परिसर में चारों तरफ गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। ऐसी स्थिति में किसान केंद्र पर गेहूं नहीं रख पाएंगे। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रभारी दिनेश उपाध्याय केंद्र पर मौजूद नहीं रहते हैं। इसलिए केंद्र पर हमेशा ताला लटकता रहता है। किसानों के विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर समिति अध्यक्ष राकेश सिंह पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि दो दिन में गेहूं क्रय केंद्र का संचालन सुचारु रुप से शुरू हो जाएगा। उनके इस आश्वासन पर किसान शांत हुए। चेताया के यदि दो दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में बबलू सिंह, अजय सिंह, सरिता देवी, सुशीला, दौलती देवी, कल्लू सिंह, मिठाई लाल, नागेश्वर, शिवचरण यादव, रामनंदन मौर्य, अशोक सिंह, सरोज कुमार, नीरज पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें