फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मिला पशुचिकित्सालय शासन को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवीओ (मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ) ने मंगलवार सुबह साढ़े आ बजे सदलपुरा पशु अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल पर ताला लटक रहा था। इस पर उन्होंने चिकित्सक, फार्मासिस्ट और चपरासी का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

सीवीओ डॉ. एसपी पांडेय न बताया कि अस्पताल में डॉक्टर के न आने की शिकायत एक सप्ताह से ग्रामीण कर रहे। इसके बाद जब वह मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे सदलपुरा पहुंचे तो वहां अस्पताल के गेट पर ताला लगा हुआ था। कुछ ग्रामीण अपने पशुओं की समस्या के लिए वहां उपस्थित थे। लेकिन चिकित्सकों के अभाव में वह दवा नहीं ले पा रहे थे। अधिकारियों के आने की जानकारी होने के बाद आस पास के लोग अपने शिकायत को दर्ज करने के लिए पहुंच गए। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लगातार इस अस्पताल के बंद होने की जानकारी मिल रही थी। मंगलवार को भी अस्पताल बंद मिला। जिसके कारण निरीक्षण नहीं हो सका। वहीं जिला चिकित्साधिकारी ने वहां पर तैनात चिकित्सक, चपरासी व एक फर्मासिस्ट का वेतन रोकने के लिए शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें