चंदौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को कैंप कार्यालय पर हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गए हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि जिस प्रकार से गुजरात में राहुल गांधी पर हमला हुआ है, यह कहीं न कहीं भाजपा के घृणित मानसिकता को प्रदर्शित कर रहा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम पत्रक देने का निर्णय लिया लिया।
बुधवार को सदर तहसील में पहुंचकर तहसील को कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम दस सूत्रीय मांग पत्र दिया। जिसमें किसानों के कर्ज माफी में दोहरी रणनीति अपनाने का आरोप लगाया। किसानों के उपज का उचित मूल्य न मिलने, मंडी में किसानों के फसलों की खरीद का कोई प्रबंध न होने, गौ रक्षा के नाम एक विशेष समुदाय के लोगों काल उत्पीड़न आदि मांग पत्रों को सौंपा। तहसीलदार सदर गुलाब चंद्रा ने इन लोगों के मांग पत्रों को राष्ट्रपति के नाम भेजने का भरोसा दिया। इस दौरान देवेंद्र सिंह मुन्ना, मधु राय, राम पाल, डा. सुल्तान, दुर्गादत्त त्रिपाठी, अरुण द्विवेदी, धर्मेंद्र तिवारी, शिवेंद्र मिश्रा, जवाहिर यादव, राधेश्याम यादव आदि उपस्थित रहे।