फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक सहित 40 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इसमेंजिले के प्रभारी मंत्री जयप्रकाश निषाद भी पहुंचे। इस दौरान कुल 40 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जबकि 12 कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्यक्रम को एक माह पूर्व से निर्धारित किया गया था। पर कोई तैयारी नहीं थी पर मंगलवार को प्रोटोकाल में प्रभारी मंत्री के आगमन व इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने की जानकारी मिली। इसके बाद तो सरकारी अमला सक्रिय हो गया। यहां तक कि आधी रात तक स्वयं जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने खड़ा होकर पूरे प्रांगण की साफ-सफाई कराई। सुबह जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने इसकी समीक्षा भी की। बुुधवार को कार्यकर्ता जिला चिकित्सालय पहुंच कर रक्तदान किए। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने भी रक्त दान किया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुश्वाहा, मुगलसराय नगर चेयरमैन पति रमेश जायसवाल सहित 40 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आम लोगों के दु:ख दर्द का हिस्सा बनने का कार्य करते हैं। कार्यकर्ताओं ने रक्त दान कर अनेक लोगों का जीवन दान दिया है। इस दौरान केदारनाथ सिंह, राणा सिंह, रमेश सिंह, शमशेर, प्रमोद तिवारी, दिलीप सोनकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें