फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कायरोप्रैक्टिक शिविर में 124 मरीजों को मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र में 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक आरकेएम कायरोप्रैक्टिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। श्री सर्वेश्वरी समूह, पड़ाव की ओर से आयोजित शिविर में वाराणसी, चंदौली, मुगलसराय, जौनपुर और आजमगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 124 मरीजों को उपचार और परामर्श दिया गया। श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष औघड़ गुरुपद संभव राम के निर्देशन में आयोजित शिविर में घुटने, कंधे, हाथ-पैर, गर्दन और कमर के दर्द से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया। इसके अलावा नाभि सरकने, जबड़ा जाम होने, रीढ़ की हड्डी और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं के लिए भी परामर्श दिया गया। केंद्र में सेवारत कायरोप्रैक्टर एवं एक्यूपंचरिस्ट डॉ. नितिन के अग्रवाल ने मरीजों को सेवाएं दीं। शिविर के आयोजन में समूह के सदस्य सौरभ सिंह, शुभम मौर्य, राहुल सिंह और अविनाश सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन

अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन 12 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्था के अध्यक्ष औघड़ गुरुपद संभव राम की उपस्थिति में किया था। तब से अब तक केंद्र में हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें