चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय के एक्स-रे केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद
ठंड बढ़ने से जिला संयुक्त चिकित्सालय में मौसमी बीमारी ने एक्स-रे और पैथोलॉजी लैब पर दबाव बढ़ा दिया है। सोमवार को अस्पताल में पहुंचे 486 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा कर इलाज कराया। 400 मरीजों ने आभा एप के जरिए ओपीडी में चिकित्सकों से परामर्श लिया।
चिकित्सक पैथोलॉजी लैब व एक्स-रे रिपोर्ट का सहारा ले रहे हैं। 122 लोगों ने चिकित्सालय की निशुल्क सेवा एक्स-रे और 116 लोगों ने पैथोलॉजी लैब में विभिन्न प्रकार के सैंपल के जरिए परीक्षण कराया।
ओपीडी में तैनात विभिन्न रोगों से जुड़े चिकित्सकों ने मरीजों को दवाएं लिखी और अस्पताल से उन्हें निशुल्क दवाएं भी दी। जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. आर बी सिंह ने बताया कि रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल खोलने पर ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। जहां तैनात चिकित्सक उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हैं।