फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने एक साथ तीन शिशुओं को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शुक्रवार की देर रात रविनगर स्थित एक निजी अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इसमें एक बालिका और दो बालक हैं। इससे परिवार में खुशी का माहौल है। अस्पताल की संचालिका व सर्जन डा. सुमन सिंह ने भी खुशी जाहिर की और बताया कि उनके सामने ऐसा पहला मामला सामने आया है तथा जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी संतोष कुमार वर्मा की पत्नी विनिता (28) शुक्रवार की शाम उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसपर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां रात के एक बजकर 37 मिनट पर उसने एक कन्या को जन्म दिया। इसके एक मिनट बाद एक बजकर 38 मिनट और इतने ही अंतराल पर एक बजकर 39 मिनट पर उसे दो बालक हुए। सभी शिशु सिजेरियन हैं। जन्म लेते के बाद कन्या का वजन दो किलो व बालकों का वजन दो किलो 25 ग्राम और दो किलो तीन सौ ग्राम रिकार्ड किया गया। आशुतोष मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल की संचालिका ने बताया कि जन्म देने वाली माता और तीनों शिशु स्वस्थ हैं। वहीं तीन बच्चों के एकसाथ जन्म लेने पर बच्चों के पिता सहित अन्य परिजनों में खुशी है। बच्चों का प्रसव कराने में डा. सौम्या सिंह सहित प्रीति, अमृता, दीपाली, गायत्री ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें