फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। बाबरी विध्वंस की बरसी पर छह दिसंबर को जिले का पुलिस महकमा काफी सतर्क दिख रहा है। पुलिस के अधिकारी विभिन्न संगठनों की ओर आयोजित होने वाले काला दिवस और शौर्य दिवस के संभावित जुलूसों को लेकर सख्त नजर आ रहे है। पूरे जनपद में ऐसे किसी भी जुलूस को निकालने की पूरी पाबंदी है और अगर ऐसा होगा तो आयोजकों को जेल की सलाखों के भीतर जाना पड़ सकता है। एसपी संतोष कुमार सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को सचेत रहने के साथ धारा 144 का पूर्ण पालन कराने का निर्देश दिया है।
बाबरी मस्जिद का विध्वंस को लेकर जहां एक खेमा इसे शौर्य दिवस के रूप में मनाता है, वहीं दूसरे वर्ग के लोग काला दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। किसी भी प्रकार की अनहोनी को लेकर पुलिस महका भी तैयार दिख रहा है। ऐसे में छह दिसंबर को शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। अबकी बार शांति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की खलल न पड़े। इसके लिए पुलिस महकमे ने बाबरी विध्वंस से जुड़े किसी भी कार्यक्रम को आयोजित नहीं होने देगा। न तो शौर्य दिवस पर जुलूस निकाले जाएंगे और ना ही काला दिवस के नाम पर किसी भी संगठन को बैठक, गोष्ठी या सभा करने की अनुमति होगी। जनपद के सभी थानों की पुलिस फोर्स अपने-अपने इलाके में मुस्तैद रहेगी। यदि किसी भी तरह की गतिविधियां होती हुई पायी गयी, उसे फौरन रोका जाएगा और उसके लिए जिम्मेदार लोगों व संगठन के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही होगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि धारा-144 का पूर्णत: पालन कराएं। कोई भी धार्मिक या राजनीतिक संगठन जुलूस नहीं निकालेंगे। इसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर। छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी को देखते हुए स्टेशन पर बुधवार को सघन जांच पड़ताल की गई। रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने संयुक्त रूप से सभी प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्धों की तलाश की। वहीं लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए आगाह किया।
विज्ञापन

छह दिसंबर को अराजक तत्व तोड़ फोड़ न करें, स्टेशन पर शांति बने रहे। इसको देखते हुए सतर्कता के निर्देश मिले हैं। संकट मोचन को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने के बाद विशेष रूप से जांच पड़ताल का निर्देश दिया गया। इसको देखते हुए बुधवार की शाम छह बजे जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी आरके सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक राजेश कुमार, रेलवे सुरक्षा बल के एसआई एके राय की देख रेख में डाग स्क्वायड के साथ संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, वेटिंग हाल, ट्रेनों के अलावा पीएसबी हाल, सर्कुलेटिंग एरिया की सघन जांच पड़ताल की। इस दौरान लोगों से संदिग्ध वस्तुओं के दिखने पर उसे हाथ न लगाने और सुरक्षा बलों को सूचना देने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें