फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरी क्षेत्र में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कोहरा का भी रहेगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। उत्तरी क्षेत्र में बर्फबारी और सर्द हवाओं का असर पूर्वांचल में दिखने लगा है। बुधवार को मौसम ने करवट ली और दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इससे शाम होते ही हल्का कोहरा भी पड़ने लगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम होते-होते न्यूनतम तापमान में तो कोई बदलाव नही देखा गया लेकिन अधिकतम तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी के अनुसार उत्तरी क्षेत्र में बर्फबारी और सर्द हवाओं के चलते मौसम में अचानक बदलाव आया है। ठंड के साथ ही बदली होने से किसानों को भी चिंता सताने लगी है। लेकिन फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। जहां एक ओर किसानों के खेत गेहूं की बोआई के लिए सूख नहीं सके हैं। वहीं बरसात की आशंका बढ़ने से धान के खलिहान में रखा अनाज खराब होने का भय सताने लगा है। बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. तारकेश्वर सिंह ने बताया कि बदली किसानों पर भारी पड़ सकती है। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमांचल और उत्तराखंड में तेज बर्फबारी के चलते मौसम बदला है। पूर्वांचल में कोल्ड फ्रंट पास होने से ठंड और गलन का असर बढ़ेगा। मौसम शुष्क रहेगा लेकिन कोहरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें