फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिबरी से झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना अंतर्गत पीडीडीयू नगर के वार्ड नंबर पांच बिछड़ी में सड़क के किनारे पिंटू शाह के रिहायशी झोपड़ी में मंगलवार की देर रात ढिबरी गिरने से आग लग गई। पिंटू ने परिवार के साथ किसी तरह बाहर भागकर जान बचाई लेकिन गृहस्थी का पूरा सामान जल कर नष्ट हो गया।
मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पेट पालता है और सड़क के किनारे झोपड़ी बनाकर रहता है। मंगलवार की रात परिवार संग खाना खाकर वह सो गया। उसने रोशनी के लिए ढिबरी जला रखी थी। आधी रात के वक्त किसी तरह ढिबरी गिर गई और आग लग गई। जब तक पिंटू की नींद खुलती आग की लपटे तेज हो गई। किसी तरह परिवार वालों के साथ उसने भाग कर जान बचाई। शोर सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई और किसी तरह आग बुझाई गई लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा बिस्तर, चारपाई, अनाज, बर्तन सहित गृहस्थी का पूरा सामान जल कर नष्ट हो गया। पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नई बाजार। बरहनी ब्लाक अंतर्गत पौनी गांव में ग्रामीणों की बैठक में शौचालय निर्माण में अनियमितता के आरोप में प्रधान राजकुमारी देवी पर मुकदमा दर्ज कराने पर नाराजगी जताई गई। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन अपनी गर्दन बचाने के लिए प्रधानों पर मुकदमा दर्ज करा रहा है। बैठक में नंदलाल यादव, मंटू यादव, गुड्डू पांडेय, नसरू सलमानी, पारस राय, गोविंद शर्मा, रामपति मौर्य, विनोद शाह, राचअचल गोंड, दीपक शर्मा रहे।(ब्यूरो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें