फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा हरितिमा योजना के तहत निकाली रैली0

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। गंगा हरीतिमा योजना के तहत सोमवार को जलीलपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र- छात्राओं और वनविभाग के अधिकारियों की ओर से निकाली गई संयुक्त रैली ने क्षेत्र के जलीलपुर, पड़ाव, मढिया, तड़वा बाबा मंदिर तक भ्रमण किया। रैली वापस विद्यालय आकर समाप्त हुई। कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त को पूरे जनपद में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

वन क्षेत्रधिकारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि गंगा हरीतिमा योजना के तहत 15 अगस्त को पूरे प्रदेश में नौ करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे। जिले में सात लाख से अधिक पौधे विभिन्न विभागों की ओर से लगाए जाएंगे। रोपे जाने वाले पौधों में शीशम, सागौन, टिंबर आँवला आदि के पौधे शामिल होंगे। पर्यावरण को संतुलित बनाने में भी सहयोग मिलेगा। इसके पूर्व निकाली गई रैली में छात्र व वन विभाग के लोग पर्यावरण सुरक्षा संबंधी नारे लगाते चल रहे थे। साथ ही लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित भी कर रहे थे। इस मौके पर भोला प्रसाद, राजवीर सिंह, रविंद्र सिंह, प्रधानाचार्य महेंद्र मिश्रा, अनिता कुमारी, सरोज यादव, अंबिका पाल, फिरोज गांधी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें