चकिया। स्थानीय सावित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को रूरल इंडिया डेवलपमेंट फाउंडेशन वाराणसी के सौजन्य से संगोष्ठी हुई। इसमें छात्र-छात्राओं को तंबाकू के उपयोग से होने वाली हानियों के बाबत विस्तार से जानकारी दी गई।
संगोष्ठी में महाविद्यालय की प्राचार्या डा. संगीता सिन्हा ने कहा कि तंबाकू के उपयोग से कैंसर जैसी असाध्य बीमारी पैदा होती है। जिससे धन के खर्च होने के साथ ही मानसिक प्रभाव भी पड़ता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को तंबाकू का प्रयोग न करने की अपील की। इस अवसर पर तंबाकू नियंत्रण के जिला सलाहकार डा. अभिषेक सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कुसुम मिश्रा, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, अजीत सिंह, प्रज्ज्वल पांडेय ने भी तंबाकू का प्रयोग न करने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में डा. प्रियंका पटेल, रमाकान्त गोड़, डा. मिथिलेश कुमार, डा. अमिता सिंह, डा. अनिल कुमार सिंह, डा. संतोष कुमार यादव, अनिल कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, देवेन्द्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।