फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी नहीं बदला गया जला ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड क्षेत्र के असना गांव में लगा 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिनों से जला जिससे आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। उमस भरी गर्मी में जीना मुहाल हो गया है। वहीं पीने के पानी की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। गुरुवार को भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से लोगों में गुस्सा था
विज्ञापन

क्षेत्र के असना गांव में लगे 63 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से आधे गांव की विद्युत आपूर्ति होती है। तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर तकनीकी खराबी आने से तेज आवाज के साथ जल गया। इससे आधे गांव में अंधेरा छा गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को दी। बावजूद इसके बिजली विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर को बदलने की जरूरत नहीं समझी गई। जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।गांव के संतविलास सिंह , सुरेंद्र सिंह, आजम अंसारी, अखिलेश सिंह, पप्पू सिंह, अरविंद सिंह बांके, विनोद सिंह, कुंदन सिंह ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें