फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तानाशाही रवैया न अपनाएं तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। अमीन संघ की बैठक शुक्रवार को तहसील सभागार में हुई। जिसमें पिछले दिनों मांग को लेकर धरना पर बैठे 36 अमीनों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहसीलदार ने आदेश किया था। इसकी जानकारी होने के बाद शुक्रवार को अमीनों इस कार्रवाई का निंदा किया। इस दौरान बैठक में अमीनों अपनी मांग को निरंतर चलाए रखने के लिए निर्णय लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमीन संघ के प्रातीय मंत्री अजीत सिंह ने कहा कि अमीन अपनी मांग को लेकर प्रदेश कार्यकारणी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। यह धरना प्रदर्शन पूरे प्रदेश मे था। जिसका संज्ञान मुख्यमंत्री तक को था। उसमें स्थानीय तहसीलदार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए 36 अमीनों पर एफआईआर व उनके वेतन काटने के निर्देश दिए है। इसे किसी भी स्थिति में अमीन बर्दाश नहीं करेगें। तहसीलदार के इस कार्रवाई के विरोध में अमीनों ने बैठक कर अगले माह से कार्य करने की एक समय सारिणी भी बना लिया। जिसमें फरवरी माह से केवल साप्ताहिक दाखिला कराने, वसूली के लिए पर्यवेक्षक, राजस्व वसूली के अलावा किसी भी कार्य में उनकी ड्यूटी न लगाई जाय, अमीनों के साथ चपरासी संग्रह लगाए जाय आदि मांगों प्रस्ताव में पास कराया। इस दौरान अशोक कुमार, विरेंद्र, श्रीराम पांडेय, रविंद्र नाथ, मोती प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद गुप्त, राजेश यादव, अशोक यादव, सुदर्शन पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें