फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष अभियान में 21 ओवरलोड वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। ओवरलोड वाहनों को लेकर शासन के कड़े फरमान के बाद उप संभागीय परिवहन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। तीन जनपदों के एआरटीओ ने हाईवे पर विशेष अभियान चलाते हुए बीती रात तेरह ओवरलोड वाहनों को पकड़ कर सीज किया वहीं शुक्रवार को आठ वाहनों को पकड़ कर कार्रवाई की। वाहनों से लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों के विरुद्घ चंदौली, वाराणसी और जौनपुर जनपदों की परिवहन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दो-दो एआरटीओ तीन चरणों में आठ-आठ घंटे अभियान चला रहे हैं। एआरटीओ प्रवर्तन दल प्रथम विजय प्रकाश सिंह और वाराणसी के श्यामलाल और राजीव कुमार ने गुरुवार की रात औद्योगिक नगर और लीलापुर से कुल 13 ओवरलाड वाहन पकड़े। इस वाहनों में बालू और गिट्टी लदी थी। वहीं वाराणसी के एआरटीओ अरुण राय और जौनपुर के सौरभ कुमार के साथ ही आरके सरोज और रविकांत श़ुक्ल ने शुक्रवार को आठ ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि ओवरलोड वाहनों का संचालन रोकने के लिए शासन की ओर से सख्त निर्देश प्राप्त हुए हैं। वाहनों के धर-पकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें