चंदौली। सदर कोतवाली के बिछियां गांव के समीप बुधवार की दोपहर में कार चालक ने 15 वर्षीय साइकल सवार किशोर को रौंद दिया। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किशोर को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही किशोर ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के तत्काल बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला।
बुधवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के अमड़ा गांव निवासी संदीप विश्वकर्मा 15 अपने दोस्त राहुल के साथ साइकल से मुख्यालय पर आया हुआ था। यह जैसे ही बिछियां गांव के समीप नेशनल हाइवे पर आ रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक ट्रक ओवर टेक करते हुए गुजरी। जैसे ही अभी इन दोनों किशोरों को ट्रक पास किया, तभी ट्रक का पिछला पहिया ब्लास्ट कर गया। आवाज इतनी अधिक थी कि साइकल चला रहे संदीप का संतुलन बिगड़ गया। यह नेशनल हाइवे के किनारे जा गिरा। तभी पीछे से आ रही एक कार ने बालक को कुचल दिया। इसकी जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने संदीप को जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया। जहां हालत चिंताजनक होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों के रेफर किए जाने के बाद सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने एसएसआई रामनारायण पासी को साथ में लगाकर भर्ती कराने के लिए कहा। अभी यह लोग विकास भवन के पास पहुंचे थे कि रास्ते मे ही संदीप की मौत हो गई।