स्वीप मोबाइल वैन के माध्यम से मतदाओं के मिलेगी जानकारी
विधान सभा क्षेत्र वार रुट चार्ट तैयार, चार से क्षेत्रों में होगा भ्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। लोकसभा चुनाव को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। वहीं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रूपरेखा बनाई गई है। इसके तहत एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से मतदाताओं मताधिकार के लिए जागरूक करने के साथ प्रशिक्षित किया जाएगा। सहायक निर्वाचन विभाग की ओर से स्वीप मोबाइल वैन का विधान सभा क्षेत्र वार रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। यह कार्यक्रम दो चरणों में चलेगा।
लोकसभा समान्य निर्वाचन को देखते हुए आयोग के निर्देश पर ईवीएम व वीवी पैट कार्य प्रणाली के संबंध में मतदाताओं को स्वीप मोबाइल वैन के माध्यम से प्रशिक्षण व जागरुक किया जाएगा। जनपद के चार विधानसभा क्षेत्रों में प्रशिक्षण व जागरुकता का कार्यक्रम दो चरणों में होगा। पहले चरण में मुगलसराय व सैयदराजा और दूसरे चरण में सकलडीहा व चकिया शामिल है। यह कार्यक्रम चार मार्च से प्रारंभ होकर दो अप्रैल को समाप्त होगा। पहले चरण के दौरान स्वीप मोबाइल वैन चार मार्च को मुगलसराय व सैयदराजा के मतदाताओं को जानकारी देंगी। वहीं दूसरे चरण में 19 मार्च को स्वीप मोबाइल वैन चकिया व सकलडीहा के मतदाताओं को जानकारी देंगी। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सम्बंधित अधिकारी रूट चार्ट बना लिया हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर जीपीएस युक्त एलईडी वैन जगह-जगह जाकर मतदाताओं को मताधिकार के लिए जागरूक करेंगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बच्चा लाल ने कहा कि स्वीप मोबाइल वैन के माध्यम से जिले के मतदाताओं को ईवीएम व वीवी पैट के कार्य प्रणाली के बारे में दो चरणों में जानकारी दी जाएगी। इसका रुट चार्ट तैयार कर लिया गया है। वैन अपने निर्धारित समय पर गांवों में जाकर लोगों को जानकारी देंगी।