महिलाओं को रोकना होगा भ्रूण हत्या जैसा महापाप
महिलाओं को रोकना होगा भ्रूण हत्या जैसा महापाप
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र -
बबुरी। क्षेत्र के पनपुरा चट्टी के एक निजी लॉन में आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि भ्रूण हत्या जैसे पाप को रोकने के लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा। शिक्षा के प्रसार से महिलाओं में जागरूकता जाएगी।
गोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरूआत वर्ष 2015 में हरियाणा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसका कारण था कि हरियाणा में सर्वाधिक भ्रूण हत्या हो रही थी। इस अभियान का असर दिखने लगा है। लेकिन अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। महिलाओं को बेटो के बराबर बेटियों को शिक्षित करना चाहिए। तभी लोगों की सोच बदल सकती हे। कहा कि महिलाएंकिसी से कम नहीं है। जब भी देश पर सकंट आया है, महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया है। सरकार महिलाओं के विकास के लिए अनेक योजनाएं चला रही है लेकिन इसका लाभ लेने के लिए महिलाओं को जागरूक होना होगा। इस मौके पर अभियान की जिला संयोजक किरण शर्मा, जिला पंचायत सदस्य शंभूनाथ, विवेक केशरी, मनोज सिंह, शेषनाथ, राजेश मौर्य, डब्बू तिवारी, ज्योति तिवारी, आशा, शकुंतला, उषा, इंद्रावती, सुगना, परशुराम , पारस चौहान रहे।
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1100